Wednesday , May 15 2024

जैन धर्म की पताका विश्व में फहराने वाले ‘अच्युत कांत जैन’ ग्वालियर में सम्मानित

फोटो:-अच्युत कांत के पिता शिवकांत जैन ग्वालियर में सम्मान ग्रहण करते। इनसेट में  अच्युत कांत जैन शास्त्री
जसवंतनगर(इटावा)। नगर के युवा शोधकर्ता पं.अच्युत कांत जैन शास्त्री को वीतराग तत्वज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए सम्मानित किया गया है।
जैन समाज की उन्नति और विश्व पटल पर जैन धर्म की पताका फहराने में उनके महती योगदान के लिए पंडित टोडरमल स्नातक परिषद ग्वालियर में उन्हे यह सम्मान मिला है।
   वहां आयोजित शिक्षण -प्रशिक्षण शिविर के दौरान जैन समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाऔ के सम्मान के लिए आयोजित वृहद सम्मान समारोह  के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया।
           सम्मान समारोह में  कतिपय कारणों से अच्युत कांत स्वयं सम्मिलित नहीं हो सके ,मगर उनके पिता शिवकांत जैन ने उनकी गैर मौजूदगी में यह सम्मान ग्रहण किया। सम्मान दिए जाने के दौरान  मंच व पंडाल में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनके द्वारा किए गए योगदान की पुरजोर प्रशंसा की। जैन धर्म के प्रति उनके समर्पण की भी सराहना की।
  अच्युत कांत को सम्मान मिलने पर जसवंत नगर के सकल जैन समाज के साथ-साथ प्रबुद्ध जनों ने भी उनके भाई और आराध्य वन स्टॉप के संचालक आराध्य जैन को बधाई दी है।
    बधाई देने वालों में जैन समाज अध्यक्ष राजेश जैन, अमित जैन, तन्मय जैन, मनोज जैन, चेतन जैन, अतुल जैन,संजय जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, निकेतन जैन के अलावा राहुल गुप्ता, डॉ स्वराज्य श्रीवास्तव, डॉ पुष्पेंद्र पुरवार आदि  शामिल हैं।
____
*वेदव्रत गुप्ता