Thursday , April 25 2024

माधव श्री जी संस्थान द्वारा सिसहाट में भागवदकथा,कलश यात्रा

फ़ोटो: सिसहाट से निकली कलश यात्रा, इनसैट में यज्ञ पति मद्भागवत सिर पर धारण करके चलते हुए, कलश यात्रा में नगर पालिका जसवंतनगर के अध्यक्ष सत्यनारायण पुद्दल 
जसवंतनगर(इटावा)। माधव श्रीजी सेवा संस्थान सिसहाट धाम के तत्वाधान में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
 यज्ञ पति नरेंद्र कुमार की अगुवाई में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर अपने गंतव्य मार्ग पर समाप्त हुई।
कलश यात्रा के साथ भगवत कथा प्रारंभ हो गई। कथावाचक गुंजन किशोरी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश स्थापना कराई। इसके बाद कथा आरंभ हुई।
   उन्होंने अपनी कथा में कहा कि सत्कर्म के मार्ग पर चलकर ही ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है। जीव जब गलत रास्ता अपनाता है, तो उसका पतन शुरू हो जाता है। यह पतन सामाजिक आर्थिक वह नैतिक रुप में हो सकता है। इसी प्रकार जब जीव ईश्वर के नाम की अराधना करने लगता है, तो उसे मन की शांति मिलती है।प्रत्येक जीव को अपने कीमती समय में कुछ पल भगवान की अराधना के लिए अवश्य निकालना चाहिए।
     इस भगवत कथा में परीक्षित के रूप में वैजयंती देवी एवं अब्बल सिंह , स्नेह लता देवी एवं सुनील यादव, उर्मिला देवी एवं ब्रह्मदेव सिंह,  कल्लन देवी एवं जयवीर सिंह, शारदा देवी एवं देवेंद्र शाक्य, शीला देवी एवं चंद्रवीर यादव  सुमन देवी एवं सोम सिंह है।
  इस दौरान नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, दर्शन यादव, के अलावा सेकड़ो की संख्या में महिला पुरूष मौजूद रहे।
   कार्यक्रम के संरक्षक भारत सिंह यादव ने बताया कि एक जून को कथा स्थल पर ही बाबा खाटू श्याम जी, श्री बांके बिहारी जी मंदिर एवं बृद्ध आश्रम के भूमि पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राम दास जी महाराज दंदरौआ तथा मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जसवंत नगर शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहेंगे।
___
*वेदव्रत गुप्ता