Sunday , May 5 2024

शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस को हिंदू साम्राज्योत्सव  दिवस के रूप में मनाया

 

फोटो:- हिंदू साम्राज्यउत्सव दिवस पर संबोधित करते रामनरेश शर्मा
जसवंतनगर(इटावा) शुक्रवार को ज्येष्ठ त्रयोदशी तिथि को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जसवंत नगर के द्वारा महाराज शिवाजी के राज्याभिषेक के दिन को हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाया गया। 
    इस अवसर पर जिला संघ चालक  राम नरेश शर्मा ने  संबोधित करते बताया कि इसी दिन 1674 ईसवी में हिंदू साम्राज्य की स्थापना हुई थी।यह दिन हिंदुओं के महान गौरव का दिन है।महाराज शिवाजी ने मुगल अक्रांताओं से उनकी विशाल सेना से थोड़े से मराठा सैनिकों के साथ गुरिल्ला युद्ध करते हुए अफजल खां जैसे आतताई को बघनख से फाड़कर विजय प्राप्त कर हिंदुओं के सम्मान को बढ़ाया।
इसी की स्मृति में संघ यह उत्सव मनाता है।संघ के प्रमुख 6 उत्सवों में से यह एक उत्सव है। नगर बौद्धिक प्रमुख राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया
   इस अवसर पर राजकुमार यादव खंड कार्यवाह,राजेंद्र चौहान,रामसुंदर मिश्रा,व्यवस्था प्रमुख भारत पाल,विक्रम शंखवार,प्रदीप यादव,सुमित, आदि लोग उपस्थित थे।
*वेदव्रत गुप्ता
____