Thursday , April 25 2024

शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त ,पांच घायल

   फोटो:-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंत नगर में घायलों का इलाज चलता हुआ
_____
जसवंतनगर(इटावा)।शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई। ये सवारियां एक ऑटो में सवार थीं। ऑटो चालक समेत सभी सवारियां घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंत नगर में भर्ती कराया गया है।
    बताया गया है कि मंगलवार  दोपहर1बजे सिरसागंज में  आयोजित एक विवाह समारोह में  भाग लेकर शिवमं उम्र 20 वर्ष पुत्र कैलाश, छवि उम्र 18 वर्ष पुत्री राम प्रसाद निवासी गण दतावली,श्यामा देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी राम सिंह निवासी मैंनपुरी,राजेस्वरी उम्र 50 वर्ष पत्नी रामप्रकाश निवासी प्रथ्वीपुरा थाना इकदिल तथा  ऑटो ड्राइवर विकास उम्र 18 वर्ष पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी जमुनावाग जैसे ही सरायभूपत गांव के समीप पहुचे, पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। चालक समेत सवारियां घायल हो गई।
  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की  एंबुलेंस इन चारो और चालक को  उ अस्पताल ले आई, जिनका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वही डीसीएम चालक अपने वाहन को भगा ले गया।
  *वेदव्रत गुप्ता