Saturday , May 18 2024

गर्मी के मौसम में भी दिखाना है जलवा तो इन अभिनेताओं से टिप्स लेकर हों तैयार

मई के महीने की शुरुआत के साथ गर्मियों ने भी अपना सितम दिखाना शरू कर दिया है। इस मौसम की तेज झुलसती धूप की वजह से लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। तेज धूप का सीधा असर त्वचा के साथ-साथ स्वास्थय पर भी पड़ता है। अगर इस मौसम में शरीर का ध्यान न रखा जाए तो कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। ऐसे में गर्मी में लोग अपने पहनावे तक में बदलाव कर देते हैं।

लड़कियों के पास तो गर्मी के लिए भी कई तरह के विकल्प होते हैं, लेकिन ज्यादातर लड़कों को ये समझ नहीं आता कि वो इस मौसम में कैसे कपड़े पहनें, जो आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हों। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके लिए आराम के साथ स्टाइल भी जरूरी होता है तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे अभिनेताओं के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं।

शाहिद कपूर

अगर फॉर्मल लुक में कूल दिखना चाहते हैं तो आप शाहिद कपूर के इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। ऐसी स्ट्राइप वाली शर्ट और पैंट आपके लुक को स्टाइलिश दिखने में मदद करेगी। इसके साथ आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

अगर आप पतले-दुबले हैं तो गर्मी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस लुक से टिप्स लेकर तैयार हो सकते हैं। पतले लोग अगर लेयरिंग करके कपड़े कैरी करते हैं तो वो थोड़ा हेल्दी लगते हैं। ऐसे में आप स्लीवलेस टीशर्ट के साथ ऐसी फुल स्लीव की शर्ट कैरी कर सकते हैं।

अर्जुन कपूर

अगर सिंपल कपड़े पहनना पसंद है तो आप ब्लैक जींस के साथ इस तरह की टीशर्ट कैरी कर सकते हैं। जिम जाने वाले लड़कों के लिए ये लुक सबसे सही माना जाता है। इस लुक में उनकी बॉडी भी दिखाई देती है।

वरुण धवन

अगर कहीं घूमने जा रहे हैं तो आप इस तरह की शर्ट और शॉर्ट्स खरीद सकते हैं। वरुण धवन का ये लुक आपको कूल दिखने में मदद करेगा। ये बीच पर जाने के लिए परफेक्ट आउटफिट है।

विक्की कौशल

अगर आपको कुर्ता पहनने का शौक है तो गर्मी के मौसम में विक्की के जैसा हल्के रंग का कुर्ता आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा। इसके साथ जींस की जगह व्हाइट पैंट या फिर पायजामा ही पहनें।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपने स्टाइल की वजह से वैसे भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में आप चाहें तो समर लुक के लिए उनसे टिप्स ले सकते हैं। इस तरह की लिनेन फैब्रिक की सफेद शर्ट आपको भीषण गर्मी में आराम पहुंचाएगी। इसके साथ आप ब्लैक पैंट कैरी कर सकते हैं।