Sunday , May 19 2024

पहले BF की कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत रियलिटी शो में शादीशुदा एक्टर से हुआ प्यार ऐसी हैं शमिता शेट्टी की लव लाइफ

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में अपना जलवा बिखेरने के बाद शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में एंट्री करने वाली हैं। हालांकि शमिता के लिए बिग बॉस शब्द कुछ नया नहीं है, वो पहले भी यहां का हिस्सा बन चुकी हैं।

मेंगलुरु में पैदा हुईं शमिता शेट्टी ने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की। उन्होंने मुंबई के सीडेनहम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने मुंबई के ही एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया।

शमिता ने साल 2001 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें आइफा बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड भी मिला।साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘जहर’ में शमिता के काम को बहुत पसंद किया गया।

हिंदी फिल्मों में बात नहीं बनी तो शमिता ने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं ‘बिग बॉस’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो करने के बाद भी शमिता बॉलीवुड में दूर होती गईं।