Tuesday , September 26 2023


कन्नौज: प्रियंका गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रही प्रदेश सरकार- शरद मिश्रा

 

कन्नौज: प्रियंका गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रही प्रदेश सरकार- शरद मिश्र

कन्नौज और फर्रुखाबाद के कांग्रेसी गोरखपुर रैली के लिये रवाना

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं कन्नौज व फर्रुखाबाद जिले के प्रभारी शरद मिश्र के नेतृत्व में कन्नौज व फर्रुखाबाद जिले के कांग्रेसी 31 अक्टूबर को गोरखपुर में प्रियंका गांधी की होने वाली रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है और लोग एक बार फिर कांग्रेस और प्रियंका गांधी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उनके लगातार जनसंपर्क अभियान ने और प्रतिज्ञा यात्राओं ने सत्तारूढ़ पार्टी की चूले हिला दी है।
श्री मिश्र ने कहा कि अब झूठ की दुकान बंद होने वाली है और एक बार फिर पूरे प्रदेश में सर्व धर्म संभाव में विश्वास रखने वाली गरीबों की सरकार बनेगी।
प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव शरद मिश्रा ने आज यहां कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और आम जनमानस उनकी ओर आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। पत्रकारों से वार्ता करते हुये प्रदेश महासचिव श्री मिश्र ने कहा कि 2022 उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जब से चुनावी विगुल फूंका है तब से राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है।
महिलाओ को 40 फीसडी टिकट देने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओ में नया जोश पैदा हुआ है। अभी तक आरक्षण की वजह से ग्राम पंचायत और जिला पंचायत में महिलाओ को भागीदारी मिलती थी जिसका भी श्रेय पंचायती राज व्यवस्था को लाने में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का रहा था।
पूरे प्रदेश में इस समय सिर्फ प्रियंका गांधी की ही चर्चा हो रही है। उनकी सात प्रतिज्ञाओ के प्रति लोग बड़ी संजीदगी से ले रहे हैं। इतना ही नही उन्होंने छात्र छात्राओं को मोबाइल और ग्रेजुएट छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने की जो प्रतिज्ञा की है उसकी भी जनमानस में तारीफ हो रही है। कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्य किये हैं और जनता के हिट में कार्य किये हैं जिसको लेकर एक बार फिर कांग्रेस मैदान में हैं।
उन्होंने कहा कि चाहे अलीगढ़ की छात्रा को रात में जलाये जाने का मामला हो। चाहे जिला पंचायत चुनाव में लखीमपुर में महिला की साड़ी खींचने का मामला हो। चाहे ग्रह राज्य मंत्री के पुत्र द्वारा कुचलने का मामला हो। चाहे ललितपुर में खाद के लिए लाइन लगाये किसान की मौत का मामला हो। सभी जगह प्रियंका गांधी ने पहुँच कर पीड़ित परिवारों को मदद दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *