Friday , March 29 2024

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, देखें अपना राशिफल

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होने वाला है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप प्रॉपर्टी के मामले में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत नजर आएंगे। अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बनाए रखें। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में प्रियतम को साथ लेकर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृषभ राशि:
जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे।

मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। मान सम्मान मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वुद्धि विवेक से सफलता मिलेगी। घर में कोई शुभ समाचर मिल सकता है, जिससे परिजनों की खुशी बढ़ेगी।

कर्क राशि:
अचानक धन लाभ हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। व्यवहार कुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामले खुद ही सुलझ जाएंगे।

सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्यार के मामले में आपको नए अनुभव होंगे और आपका प्रियतम किसी बात पर आप का ध्यान आकर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे और जीवन साथी के हाथ कोई उपलब्धि लग सकती है। खर्चों में अधिक रहेगी लेकिन खर्चे आप अपनी सुख-सुविधाओं के लिए ही करेंगे। आमदनी भी बेहतर रहेगी। कार्य क्षेत्र में स्थितियां भी थोड़ी कमजोर कही जा सकती हैं।

कन्या राशि:
आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला राशिः
आज का दिन आपके बेहद शुभ है। जिस भी कार्य को करना चाहते हैं लाभ ही लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। हर निर्णय में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। भाग्या आपका साथ देगा। धनलाभ होगा।

वृश्चिक राशि:
आपके लिए दिन खास रहेगा. कुछ ऐसी बातें या चीजें सामने आ सकती हैं, जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दिन शुभ रहेगा। किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिलने सकता है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को आज अपने बड़े हुए खर्चों मुक्ति मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपके काम आएगी और उसके परिणाम स्वरूप आपको धन लाभ होगा। आपका प्रिय आपको कोई उचित सलाह भी देगा जो आपके काम आएगी। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर अवश्य है लेकिन मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत दिखेंगे।

मकर राशि:
आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग हैं। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। कार्यों की पूर्णता और जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। लंबित कार्य पूरे होंगे। जोखिम भरे निवेश में आप लाभान्वित होंगे।

कुंभ राशिः
भक्ति संगीत में रूझान बढ़ेगा। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। दिन भर बिजी रहेंगे। किसी अच्छे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जिससे खुशी मिलेगी। भक्ति संगीत में रूझान बढ़ेगा। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। दिन भर बिजी रहेंगे। किसी अच्छे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जिससे खुशी मिलेगी।

मीन राशि:
आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। आप कागजी काम निपटाने पर भी ध्यान दें। कुछ कागज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं या हो सकते हैं। घूमने फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा