Saturday , July 27 2024

गाजियाबाद में दोहरे हत्याकांड के बाद सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आरोपी की तस्वीर, इन पर हैं क़त्ल का शक

गाजियाबाद के पटेल नगर के बुजुर्ग दंपती अशोक जैदका और मधु जैदका की हत्या में पुलिस को पड़ोस के तीन मजदूरों की तलाश है। ये शराब की दुकान (मॉडल शॅप) के ऊपर के कमरे में रहते हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार हैं। इनके मोबाइल स्विच ऑफ हैं। पुलिस को इनके चेहरे दंपती के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं।

मॉडल शॉप अशोक जैदका की बिल्डिंग में ही चल रही है। इसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। मजदूरों को उन्होंने शरण दे रखी थी। उनसे किराया नहीं लेते थे। इसके बदले में मजदूर उनकी जरूरत का छोटा-मोटा काम कर देते थे।

मधु को घर के गेट पर मारा था। उनके पति की जान कमरे में ली थी। दोनों के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। सिर पर गहरी चोट के कारण पहले माना गया कि गोली मारी गई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि ऐसा नहीं है। भारी वस्तु से हत्या के कारण भी पुलिस का शक मजदूरों पर है।

घटना के खुलासे के नजदीक पहुंच गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी हत्या के पीछे मंशा क्या रही है यह जानकारी कर रहे हैं। पड़ोस में रहने वाला मजदूर भी सामने आ रहा है। वह उनके यहां काम भी करने आता जाता था। जल्द ही घटना को खोल दिया जाएगा।