Wednesday , June 7 2023

मैनपुरी किसान पंचायत में जुटे सैकडों की संख्या में लोग

पंकज शाक्य
किशनी/मैनपुरी- भा0कि0यू0 (किसान) के वैनर तले किसानों की एक विशाल पंचायत तहसील क्षेत्र के गांव आनन्दपुर में सम्पन्न होगई। इस पंचायत में किसानों ने कई निर्णय लिये।
शुक्रवार को गांव आनन्दपुर में भारतीय किसान यूनियन (किसान) की बडी किसान पंचायत का आयोजन जिला उपाध्यक्ष अतुल पाठक की अगुआई में किया गया। पंचायत के प्रारम्भ में सभी बुर्जुगों तथा बाहर से आये पदाधिकारियों का शॉल उडा कर तथा फूलमालाओं से सम्मान किया गया। बैठक में बोलते हुये जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे ने कहा कि भृष्टाचार के इस दौर में ईमानदारी ढूंढने से भी नहीं मिल रही है। हर सरकारी कर्मचारी बिना रिश्वत लिये काम नहीं करता है। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद केन्द्रों पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया। किसान केन्द्र के बाहर लावारिस हालात में पडा तडफता रहा। जबकि सचिव माल काटते रहे। उन्होंने एसडीएम, डीएम दोनों अधिकारियों को ज्ञापन दिये तथा धरना भी दिया, पर अफसोस कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे स्पष्ट हो रहा है कि भृष्टाचार की जडें कितनी गहरी है। आगे दुबे ने कहा में अभी हिम्मत हिम्मत नही हारा हूं। जल्दी ही वह फिर से धरना शुरू करने बाले है। उन्होंने किसानों का समर्थन भी मांगा। किसानों ने भी हाथ उठा कर उनका समर्थन किया। राष्ट्रीय महासचिव शीलेश दुबे ने भी कहा कि गेहूं खरीद में धांधली तथा प्रधानमंत्री आवासों में हुई रिश्वतखोरी की जांच प्रशासन को करनी ही पडेगी। यदि डीएम स्तर से मांग पूरी नहीं हुई तो सीएम स्तर तथा प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद जांच तो करनी ही पडेगी। जिलाध्यक्ष कन्नौज राजा शुक्ला ने कहा कि जिस दिन उन्हैं इशारा किया जायेगा जनपद कन्नौज के किसान भी मैनपुरी के किसानों के साथ खडे हांगे।महिला मोर्चा की जिला प्रभारी ममता यादव ने जनपद की महिलाओं से आहवान किया कि वह भी बडी संख्या में संगठन में होकर किसान हित में कार्य करें। आज की महिला सिर्फ चूल्हे पर रोटी बनाना ही नहीं जानती है। वल्कि युद्धक विमानों को हवा में उडा कर दुश्मनों के दांत खट्टे करना भी जानती है।
भा0कि0यू0 (किसान) की अगली बैठकें गांव हीरापुर, अहमलपुर, सकरा, चतुरीपुर, कुडरा आदि गांवों में प्रस्तावित है। जल्दी ही वहां बैठक कर लोगों को संगठन की जिम्मेदारियां दीं जायेंगीं। इस बैठक का आयोजन बिमल अवस्थी ने किया था। बैठक का संचालन मण्डल अध्यक्ष शिवाकान्त दुबे, तथा अध्यक्षता कन्नौज के जिला संरक्षक दिनेश प्रकाश मिश्रा ने की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रनवीर यादव, महासचिव सुभाष यादव, जिला प्रभारी महिला मोर्चा ममता यादव, राघेवन्द्र चौहान, सोनू यादव, अभिषेक दुबे, बीटू यादव, रंजीत यादव, रतनेश अवस्थी, रामकिशन अवस्थी, सतीश अवस्थी आदि थे।

इनको मिली संगठन की जिम्मेदारी

शुक्रवार को आनन्दपुर में हुई भा0कि0यू0 (किसान) की बैठक में कई लोगों को अमह जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे ने रतनेश अवस्थी को तहसील सचिव, सतीश अवस्थी को तहसील मंत्री, रोहित अवस्थी को तहसील उपाध्यक्ष युवा, रंजीत यादव को तहसील सचिव मनोनीत किया। सभी पदाधिकारियों ने अपने पद के अनुरूप किसानों के हित में कार्य करने की शपथ भी ली। अनुरूद्ध दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुये बताया कि स्वतन्त्रता दिवस के दिन संगठन के पदाधिकारीगण तथा क्षेत्र के किसान बिधूना चौराहे के पास स्थित जिला कार्यालय पर झंडारोहण का कार्यक्रम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *