Monday , September 25 2023

कन्नोज पेड़ से लटका मिला जिला जेल में बंद कैदी का शव

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट।

कन्नौज। एक विचाराधीन बंदी का शव जिला जेल अनौगी के अंदर संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकता मिला जिससे जेल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुच परिजनों ने कैदी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच कर जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी शिवरतन उर्फ जोगराज 35 वर्ष पुत्र संग्राम सिंह एक माह पहले पास्को एक्ट के मामले में जेल में बंद हुआ था।
जेल में बने कृषि फॉर्म के पास रविवार की दोपहर नीम के पेड़ में उसका शव लटकता हुआ मिला। कैदी को फांसी पर लटकता देख जेल में हड़कंप की स्थिति हो गई पुलिस कर्मियों ने तत्काल वहां पहुँच कर कैदी को नीचे उतारा। जिला जेल अनौगी के डॉक्टर श्री कृष्ण ने डॉक्टरी परीक्षण करने के बाद बंदी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुँचे और जेल अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मृतक की पत्नी ममता व उसकी माँ कुसुमा ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
उपजिलाधिकारी सदर गौरव शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गाँव मे तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *