Saturday , April 20 2024

फिरोजाबाद सेवा निवृत्ति पर दी गई शिक्षकों को विदाई

नरेंद्र वर्माशि

कोहाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरम शिकोहाबाद के प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने के उपरांत विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित किया।

नारायण सिंह वर्मा प्रधानाचार्य एवं सुरेश सिंह चौहान उप प्रधानाचार्य की विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय के छात्र, आचार्य, अभिभावक एवं विद्यालय प्रबंध समिति के बंधुओं द्वारा पुष्पगुच्छ, पदक ,अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित शिक्षकों के भावभीनी विदाई दी गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक गिरन्द सिंह ने की। अतिथियों का परिचय एवं आभार प्रदर्शन वर्तमान प्रधानाचार्य प्रेम किशोर शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार आचार्य ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रबंधक एवं राष्ट्र स्तरीय कवि सतीश समर्थ ने कविता पाठ द्वारा सभी को भावविभोर किया।
विद्यालय के छात्र हर्ष प्रकाश ने विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी की आंखों को नम कर दिया। पूर्व प्रधानाचार्य नारायण सिंह वर्मा ,सुरेश सिंह चौहान ,सतीश यादव कोषाध्यक्ष, ललित कुमार नगर प्रचारक, राजीव कुमार तिवारी, संजीव कुमार ,महेंद्र शर्मा, ताराचंद्र, माता प्रसाद आचार्य ने अपने विचार व्यक्त किए।
विदाई समारोह में हाई स्कूल एवं इंटर के विद्यालय में स्थान प्राप्त एवं अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें द्वादश के हिमांशु प्रताप सिंह ने 85.5 आदित्य यादव ने 84.8 एवं दीपांशु प्रताप सिंह व आर्यन प्रताप ने 82.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम द्वतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कक्षा दशम की बहन सुदीक्षा ने 91.66 बहन शैलजा यादव ने 91.33 तथा सत्यम यादव ने 91.16 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में ऋषि राज कक्षा अष्टम बालवर्ग ने तथा हर्ष प्रकाश कक्षा दशम किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर सराहनीय सफलता प्राप्त की उक्त मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम किशोर शर्मा समस्त आचार्य गिरन्द सिंह प्रबंधक, सतीश समर्थ उप प्रबंधक ,नरेंद्र चंदेल वरिष्ठ सदस्य ,सतीश यादव कोषाध्यक्ष ,रविंद्र पाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य (पीआरटी) राजीव तिवारी, महेंद्र शर्मा ,बहन वैष्णवी, आर.वी. पाण्डेय,ललित कुमार नगर प्रचारक ,श्री चंद्र ,रामकुमार ,जयप्रकाश ,ईश्वरी प्रसाद ,मुकेश कुलश्रेष्ठ ,रामगोपाल, संतोष दुबे,आदित्य नारायण शर्मा, नरेन्द्र सिंह यादव, संतोष दीक्षित, अवधेश कुमार शर्मा, हरिशचंद्र, विजय प्रकाश, विपिन तिवारी, सत्यप्रकाश भारद्वाज,अनुपम कुलश्रेष्ठ, अंकुर दीक्षित, किशन पाल के अतिरिक्त अभिभावक एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे।