Friday , April 26 2024

पहले समौसे में मिलाकर नसीला पदार्थ खिलाया, फिर दुष्कर्म की घटना को दे डाला अंजाम

बेवर/मैनपुरी-   जनपद मैनपुरी के एक थाना क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म की जानकारी होते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। बदहवास पीड़िता को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के  जिला मैनपुरी में एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के बेवर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी बालिका के साथ बाइक सवार युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर दिया। वह अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए खेत पर गई थी। परिजनों ने बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल कस्बा बेवर स्थिति एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालिका बुधवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बहन के साथ खेत की ओर शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद बच्चियां रोते हुए घर आईं। इस दौरान आठ वर्षीय बच्ची ने बताया कि एक बाइक सवार ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया और छोटी बहन को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया। बालिका के साथ दुष्कर्म की जानकारी होते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। बदहवास पीड़िता को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया। आसपास के लोगों से बाइक सवार के बारे में पूछताछ की। हालांकि देरशाम तक आरोपी बाइक सवार का कोई सुराग नहीं लग सका। बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी की पहचान को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम टीम के साथ जांच में जुटे हैं। पुलिस ने आसपास स्थानों पर लगे कुछ सीसीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।