Saturday , April 20 2024

कन्नौज राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार, आशा बहू, सफाई कर्मी किये सम्मानित

ज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज 20 अगस्त शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज हाल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य अविनाश दुबे की अध्यक्षता में जय भारत महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की शुरूआत सिंहवाहिनी मंदिर में वृक्षारोपण से की गई जहा कांग्रेस नेताओं द्वारा वृक्ष लगाये गये। वृक्षारोपण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सभी कांग्रेस नेता शामिल हुये। प्रभात फेरी में कांग्रेस नेताओं में जोश नजर आ रहा था। गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रभात फेरी का समापन हुआ।
इसके बाद स्व भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता सेनानी स्व अनन्तराम श्रीवास्तव, श्री राधा कृष्ण शुक्ल के परिवार को शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशा बहुओ को भी सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। आशा बहू सुषमा देवी व उर्मिला को भी वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रसोईयों में माधुरी, संतोषी, रामकान्ति, रामकुमारी, उर्मिला, नन्ही, किरन, निशा को भी आमंत्रित किया गया था जिन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल द्वारा सम्मानित किया गया। सफाई कर्मीयो को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। शारदा देवी, कृष्णा देवी, मंजू देवी। कर्मचारी गुड्डी देवी, रेखा को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष श्री पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में भारत को आधुनिक बनाने की दिशा में काम किया और संचार क्रांति की स्थापना की। उन्होंने 18 वर्ष की युवा पीढ़ी को वोट का अधिकार दिया। श्री अविनाश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों तक पहुँचाया और भारत को मजबूत किया।
सम्मान समारोह के उपरांत कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अविनाश दुबे ने कांग्रेसियो के साथ जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित किये गये।
कार्यक्रम में अशोक कनौजिया पूर्व सचिव जिला कांग्रेस, आशुतोष त्रिपाठी, सुनील रावत सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, अरविंद दुबे प्रवक्ता कांग्रेस जिला कमेटी, राम भरोसे कमल, एहसानुल हक पूर्व नगर अध्यक्ष, किरण वर्मा एआईसीसी सदस्य, इमरान खां आदि मौजूद रहे।