Thursday , April 25 2024

फिरोजाबाद महिला की हत्या कर पंखे पर लटकाया शव, दुष्कर्म की आशंका

नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद थाना एका के गांव मधीपुर मे बीती रात घर में रह रही अकेली महिला की बेरहमी से हत्या कर शाम को फांसी से लटकाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है
रेनू (28) पत्नी लोकेश उर्फ लोकेंद्र । महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। महिला के दो पुत्रों में से एक अपनी ननिहाल में रह रहा है जबकि दूसरा पुत्र शुक्रवार को अपने बाबा के यहां सोने चला गया। सुबह पुत्र ने घर पर आकर देखा तो महिला रेनू का शव पंखे पर लटका हुआ था। उसके पुत्र ने चीखते चिल्लाते हुए सभी को घटना के बारे में बताया तो गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं सूचना मिलने पर थाना एका से पुलिस फोर्स पहुंचने के साथ ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेरहमी से हुई हत्या के बारे में जानकारी मिलने पर एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ देवेंद्र सिंह ने मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरे‌ंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। रात्रि में महिला अपने घर में अकेली थी। तभी किसी ने बेरहमी के साथ उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका वयक्त की है। लोगों में चर्चा है कि आरोपी ने बलात्कार करने के बाद शव को फांसी पर लटकाया पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट सकेगा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।