Thursday , April 18 2024

प्रदेश में 2022 में बने ही पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार -सतीश महाना

तरुण तिवारी

बकेवर इटावा।
नगर बकेवर औरैया रोड पर स्थित राजमाता गेस्ट हाउस में भाजपा की बूथ सत्यापन बैठक भरथना विधानसभा की संपन्न हुई। जिसमें महेवा भरथना चकरनगर विकास खंडों की बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया ।इस मौके पर बूथ सत्यापन बैठक के दौरान मुख्य अतिथि सतीश महाना कैबिनेट मंत्री ओधोगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश में उपस्थित भाजपा के बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में अपना भाजपा की वर्ष 2022 में सरकार बनेगी जिसमें तैयारी में अभी से जुट जाएं तथा गांव गांव में अपनी अपनी बूथों को मजबूत करें जनता को भाजपा के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दें भाजपा शासन में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है जब तक हमारा संगठन मजबूत नहीं होगा प्रदेश में सरकार बनाना मुश्किल होगा इस मौके पर बूथ सत्यापन बैठक के दौरान विधायक सावित्री कठेरिया शिव महेश दुबे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत सेवा कांत चौधरी जिला महामंत्री जिला बूथ सत्यापन संयोजक जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह बृजेश शर्मा गोविंद त्रिपाठी दिवाकर पांडे गोविंद चौधरी सुनील चौधरी आदि लोग मौजूद थे।फोटो