Wednesday , October 23 2024

औरैया,80 महिलाओं को सम्मानित कर मिशन अभियान के फेज 3 का हुआ शुभारम्भ

 

ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

औरैया

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति के तृतीय चरण कार्यक्रम

का शुभारंभ जनपद औरैया के विकास खण्ड अजीतमल के सभागार में माननीय कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, ब्लाक प्रमुख्य अजीतमल रजनीश पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल व मंजू सिंह चौहान, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष कुमार ने दीप प्रज्जवलित करके तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।_

_कार्यक्रम में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, महिला पुलिसकर्मी, महिला राजस्व कर्मी, पीआरडी, नगर पालिकाओं के महिलाएं, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली _*80 महिलाओं/बालिकाओं को मास्क, रक्षाबन्धन, सम्मान प्रशस्ति पत्र*_ _देकर माननीय कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सम्मानित किया।_

_*इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत*_ _ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाया जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ ही उनको रोजगार भी उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। महिलाएं अब जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर के आगे आ रही हैं और अपनी सेवाएं दे रही हैं। महिलाओं का सम्मान करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है।_

_*जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा*_ _ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से समाज में बेटी और बहू के बीच का भेद खत्म होगा। सभी अभिभावक अपनी लड़कियों को शिक्षित करेंगे। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों से अपील किया कि वे दहेज को समाप्त करें तथा बेटे और बेटी के बीच भेदभाव करना बंद करें। उन्होंने कहा कि भेदभाव मिटाने से तथा लड़कियों को शिक्षित करने से बेहतर समाज का निर्माण होगा। उन्होंने आह्वान किया कि रक्षाबंधन का त्यौहार व्यक्तिगत ना होकर सामाजिक रूप प्रदान किया जाए ।_

_*मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह*_ _ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समस्त तहसीलों, विकास खंडों, समस्त थानों और समस्त विभागीय कार्यालयों में लगभग सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।_

_*पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम*_ _ने कहा कि जनपद में लगभग विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के द्वारा बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक हिंसा, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति, बाल अधिकारों के संबंध में बालिकाओं एव महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबर जैसे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता के संबंध में जागरूक किया गया है।इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव भी सभी लोगों ने देखा