Tuesday , April 23 2024

बकेवर नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप

मनोज पाण्डेय बकेबर इटावा।
लवेदी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जैतपुरा गाँव के सामने भोगनीपुर नहर में एक अधेड युबक का शव उतराता हुआ मिला। जिसे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर शव को बाहर निकला। वहीं मृतक के माथे पर चोट का निशान लगा होने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लवेदी सुरेश चन्द्र ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर नहर में उतराते शव को बाहर निकाल लिया गया है। जिसकी उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है। और उसके सीधे हाथ फर नीरज नाम पडा हुआ है। जिसकी शिनाख्त कराई जा रही है। लेकिन इस शव को अभी हाल में ही फैंका गया है। क्योंकि शव के हाथ में रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनज़र राखियां भी बंधी हुई है। अब जब शव की शिनाख्त हो तब स्थित स्पष्ट हो सकेगी। कि आखिर शव को किस स्थित में फैंका गया है। या फिर स्वयं फिसल कर नहर में गिरा है। यह जांच का विषय है। शव का पंचनामा भरकर भेजा जा रहा है।