Wednesday , April 17 2024

किसानों पर लाठीचार्ज हरियाणा की कई सड़कें जाम

चंडीगढ़। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हरियाणा की कई सड़कें जाम हैं। किसान सड़कों पर हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच किसान नेता गुरनाम चढूनी ने कहा कि जब तक हमारे गिरफ़्तार किसान साथियों को रिहा नहीं किया जाता तब तक सभी रोड और टोल प्लाज़ा जाम रहेंगे। वहीं बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा, ”हरियाणा के करनाल में लाठीचार्ज के विरोध में शाम पांच बजे तक राज्य में सभी रास्ते बंद रहेंगे।”