Sunday , September 24 2023

फिरोजाबाद वसीम ने स्वयं खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में 3 दिन दो युवक की हत्या नहीं हुई थी। उसने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने आत्महत्या को प्रेरित करने के मामले में दिल्ली से आए दंपति व उसके चालक को जेल भेजा है।
मक्का कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड वसीम पुत्र पप्पू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी।
बहुत दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह अपनी पत्नी के साथ 3 दिन पूर्व ससुराल में आया था। उसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हुई थी।
उसकी पत्नी फरहाना ने मालिक राजीव कुमार तथा उसकी पत्नी दुर्गेश चौधरी पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। उस समय दंपति अपने चालक के साथ दिल्ली से उसके घर आए थे। तहकीकात के बाद मामला आत्महत्या का निकला।
पुलिस ने मामले में आत्महत्या को प्रेरित करने के आरोप में दिल्ली से आए दंपति पिता चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस का कहना है वसीम दिल्ली में राजीव के यहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह वहां से ₹30000 नगर तथा मोबाइल फोन चोरी कर यहां आ गया था।
उसका पता लगाते हुए राजीव उसकी पत्नी दुर्गेश भी वहां आ पहुंचे। चोरी को लेकर उन लोगों में काफी विवाद हुआ। प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर का कहना है बदनामी के कारण वसीम ने खुद को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

*क्रोसर*
*दिल्ली से चोरी कर यहां भाग आया था*
*पुलिस ने आत्महत्या को प्रेरित करने के मामले में दंपति व उसके चारों को जेल भेजा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *