Monday , September 25 2023

फिरोजाबाद ब्रह्माकुमारी आश्रम मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई

नरेंद्र वर्मा

ब्रह्माकुमारी आश्रमजन्माष्टमी पर्व धूमधाम से संपन्न फिरोजाबाद केला देवी मन्दिर के निकट स्थित
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे धूमधाम के साथ मनाईगई। सेंटर से जुड़े भाई बहनों ने धार्मिक समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्मकथा तथा नंदोत्सव पर संगीतात्मक झांकी निकाली गयी। इस झांकी का उदघाटन (युवा)व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल , सरिता दीदी एवं हेमोपेथिक डॉ आकांक्षा अग्रवाल के ने किया साथ ही प्रमात्म प्रदर्शनी भी लगायी गयी।
सी0 ओ0 सिटी हरि मोहन सिंह और एस0एच0ओ0 उत्तर आंनद कुमार ने झांकी के दर्शन किये।
इस मौके पर सरिता दीदी ने श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे परमपिता परमात्मा शिव से सहज राजयोग की शिक्षा प्राप्त की एवं ईश्वरीय शक्ति से सम्पन्न हुए। तभी से सभी लोग उनका पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ गुणगान करने लगे। उन्होंने कहा कि वास्तव में मनुष्य ही दैवी गुण धारण करने के बाद देवता कहलाते है उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व निर्विवाद रूप से एक अत्यंत अध्यात्मिक था। वे जन्म से ही महान थे। महान दिव्य पुरूष श्री कृष्ण का आगमन बहुत जल्द ही होगा। साथ ही सुख-शांति की बांसुरी बजेगी। जब धरती पर धर्मग्लानी होती है ,पापाचार अत्याचार व अनाचार पराकाष्ठा पर होती है यानि दुनिया घोर अंधियारे में चला जाता है तब परमपिता परमात्मा शिवबाबा का अवतरण भारत की भूमि पर होता है ,वे आकर ब्रह्मा तन का आधार लेकर गीता ज्ञान देते हैं व सहज राजयोग का अभ्यास कराकर और पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधकर दुनिया को पवित्र बनाते हैं । फिर पवित्र दुनिया में श्रीकृष्ण का जन्म होता है। श्रीकृष्ण के जन्म के साथ नई सतयुगी दुनिया का शुभारंभ होता है,इसलिए श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
सभी अथितियों ने झांकी और ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की सराहना की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीताम्बरा मोटर्स के ओनर मनोज शर्मा , वण्डर वर्ल्ड की सी0 ई0 ओ0 अनुपम शर्मा, डॉ हरिओम शर्मा, अमर सिंह भाई, सेन्टर की बहने भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *