Friday , May 10 2024

यमुना स्नान के दौरान डूबा विद्यार्थी, काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह
लोकेशन /- वृन्दावन ( मथुरा )

वृंदावन। जुगल घाट पर यमुना स्नान के दौरान एक विद्यार्थी गहरे पानी में डूब गया। पुलिस एवं पीएसी फ्लड प्लाटून के जवानों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी युवक का सुराग नहीं लग सका। डूबने वाला विद्यार्थी हिमांचल के किन्नौर निवासी 20 वर्षीय कुलभूषण बताया गया है, जो 15 दिन पूर्व ही बंशीवट क्षेत्र स्थित मलूकपीठ आश्रम में संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करने आया था। बताया जा रहा है कि कुलभूषण शनिवार सुबह करीब 8 बजे आश्रम से अपने एक दोस्त के साथ बाजार जाने के लिए निकला था। लेकिन वह दोनों बाजार न जाकर यमुना स्नान के लिए जुगल घाट पर पहुंच गए। जहां यमुना में नहाते समय कुलभूषण गहरे पानी में चला गया। जिसे डूबता देख उसके साथी ने बचाव के लिए शोर मचाया।

शोरगुल सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तथा सूचना मिलते ही पुलिस एवं पीएसी फ्लड प्लाटून के जवान भी पहुंच गए। पुलिस एवं पीएसी फ्लड प्लाटून के जवानों ने यमुना में युवक की काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।