Friday , May 10 2024

मथुरा थाना हाइवे क्षेत्र में युवक की गोली मारकर कर दी गईं हत्या शव घर से 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह                                    लोकेशन /- मथुरा

मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के हनुमान नगर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला। मरने वाला इकलौता था।

हनुमान नगर निवासी शाहिल उर्फ मोन्टी (18) का शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक खाली प्लाट में सुबह मिला। युवक के सीने में गोली मारी गई थी। सीने पर ही एक कारतूस और पास ही तमंचा पड़ा था। रात को उसका अपने ही साथियो के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद से गायब था। मरने वाले युवक के पिता राजू ड्राइविंग करते है। और इस समय वह अम्बाला में है। हत्या के कारणों का पता नही चल सका। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया, युवक की हत्या की गई है। घटना के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है। सीसी टीवी देखे जा रहे है। स्वजन से भी पूछताछ की जा रही है।