Saturday , May 18 2024

अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर सौम्या दुबे ने लगाया तुलसी का पौधा

भरथना।ब्लॉक के अंतर्गत महिला मंगल दल कुंआरा की अध्यक्ष सौम्या दुबे ने लगाया तुलसी का पौधा और उसके पश्चात गांव में घर घर जाकर गांव के लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक किया जिससे बेटियों के साथ कोई दुर्व्यवहार ना हो‌ दुनिया में लड़के और लड़कियों के बीच के अंतर को मिटाने के लिए बेटी दिवस मनाया जाता है।

वहीं सौम्या दुबे ने बताया कि आज प्रदेश में एक सशक्त और मजबूत सरकार है जो बेटियों अत्याचार के प्रति कड़े कानून लाकर बेटियों एवं महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर रही है आज हम बेटियों को प्रदेश की सरकार पर गर्व है।

इस कार्यक्रम के मौके पर अध्यक्ष सौम्या दुबे संजना ,दीया, आदि लोग मौजूद थे।