Saturday , May 18 2024

नवरात्रि का प्रथम दिन मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की लगी लंबी कतार

माधव संदेश/ ब्यूरो चीफ जय सिंह यादव रायबरेली।शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है। पूरे देश समेत रायबरेली में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। शहर स्थित मंदिरों में जहां मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की स्तुति की जा रही है वहीं ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में विराजमान सत्यपीठों में भक्तों का तांता लगा है। इसी कड़ी में रालपुर स्थित वैष्णो माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। उधर गंगा तट के गेगासों में मां संकठा स्वरूप में विराजमान मां के मंदिर में भी सुबह से ही भक्त देवी स्तुति करते पहुंच रहे है। उधर शहर स्थित मनसा देवी मंदिर में भी सुबह से पूजा के थाल सजाए भक्तों का तांता लगा।