Wednesday , May 15 2024

शहीदे आजम भगत सिंह की 115 वी जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर तिलक कर माल्यार्पण किया गया

भरथना। बालूगंज स्थित शहीद पार्क में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह एवं अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी  द्वारा नगर के चंद्रशेखर आजाद पार्क पर शहीदे आजम भगत सिंह की 115 वी जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर तिलक कर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को जिला लायलपुर (अब पाकिस्तान में है) हुआ था देश की स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने पर उन्हें 23 मार्च 1931 को समय 7:23 पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु  को एक साथ फांसी दी गई थीं। भगत सिंह के बलिदान को देश कभी भला नहीं सकेगा l

इस दौरान पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह, पालिका कर्मी संतोष कुमार यादव, आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया, राजेंद्र कुमार, अशोक यादव, अरविंद सिंह रावत ,साहेब खान ,सहित सभासद प्रतिनिधि सुशील पोरवाल उपस्थित रहे

इसके अलावा भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित जयंती कार्यक्रम में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर कार्यक्रम संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल आदि ने माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी पंडित राजेंद्र चौधरी ने सरदार भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं बताया कि देश की आजादी के लिए उनके त्याग,बलिदान को भुलाया नही जा सकता।

इस दौरान राम प्रकाश पाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष दुबे, मुन्ना कुशवाहा, चरण सिंह चक, श्रीप्रकाश पोरवाल, राम नरेश पोरवाल, विष्णु भदौरिया, संजय माधवानी, आदित्य पांडे नीलू, बंटी चोपड़ा, धर्मेंद्र शाक्य, राम लखन कुशवाह, निशांत पोरवाल, गोविंद गोस्वामी, चंद्रोदय कुमार, अंकुर पुरवार, कन्हैया पोरवाल आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश दुबे ने की।