Monday , April 29 2024

*केंद्रीय विद्यालय में पुलिस ने किया छात्रों को जागरूक*

भरथना,इटावा। शासन की मंसानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान व नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के तहत भरथना के प्रभारी निरीक्षक मंसूर अहमद ने बुधवार को क्षेत्र के साम्हो अन्तर्गत केंद्रीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय मेंं छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया है।

इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जनाव अहमद ने छात्र-छात्राओं को बताया की प्रदेश सरकार चाहती है कि देश की नारी अपनी शक्ति को पहचाने और नारी होना पर गर्व महसूस करे। उन्होंने कहा है कि शासन और प्रशासन की दम पर महिलाएं किन किन ऊंचाइयों पर पहुँच गईं है। इतिहास में देखने की जरूरत है। आज उत्तर- प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु छत्राओ को जागरूक करने की दृष्टिगत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन के अंतर्गत जनपद वार गठित किए गए महिला सुरक्षा विशेष दल के क्रम में बुधवार इस अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं व खास कर महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारियां उपलब्द कराई जा रही हैं,साथ ही उनसे जुड़ी हकने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने छत्राओ से कहा कि पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर-1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-181,यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी रखने की जरूरत है। किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल स्थानीय थाना पुलिस को सूचित कर सुरक्षित रहे।

पुलिस विभाग के इस जागरूकता अभियान व गोष्ठी में प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य रहुफ अहमद व विद्यालय सभी छात्र-छात्राओं के अलावा समस्त शिक्षक मौजूद व कर्मचारी मौजूद रहे।