Thursday , May 16 2024

मैनपुरी पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्टी का भंडाफोड़

रिपोर्ट – राजनारायण सिंह चौहान मैनपुरी

मैंनपुरी। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशानुसार जनपद में ऑपरेशन पाताल. अपराध रोकथाम एवं अवैध शस्त्र का कारोबार करने वाले क्रियाशील एवं चिन्हित किये गये अपराधियो वाछित एवं वारंटी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्री विजय पाल • सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं श्री संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना एलाऊ पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

मुखबिर की सूचना पर कि ग्राम अधार के अवधेश पुत्र कन्हैयालाल अपने घर मे अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाकर अवैध शस्त्रातमंचों का विनिर्माण कर रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष, सुनील कुमार भारद्वाज थाना एलाऊ के नेतृत्व में थाना एलाऊ पुलिस टीम द्वारा समय करीब 22.00 बजे अवधेश उपरोक्त के घर को घेरकर कार्यवाही की गयी जिसमे अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का संचालन/ तमन्चो का विनिर्माण करते हुए तीन नफर अभियुक्त गिरफ्तार किये गये, जिनके कब्जे से 12 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व 03 अदद अर्थ निर्मित तमंचा नाजायज 315 बोर मय 03 खोका कारतूस 315 बोर व 03 मिस कारतूस 315 बोर एवं तमचा बनाने के / अवैध शस्त्र बनाने के समस्त उपकरण बरामद हुए। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना एलाऊ पर मु0अ0स0 185/2022 धारा 5/25 आयुध अधि० पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी अभियुक्तगण उपरोक्त लम्बे समय से अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का संचालन करते आ रहे है। भारी मात्रा में अवैध रूप से निर्मित किये हुए शस्त्रों को गैर जनपदों में बेचने हेतु भेजा जाता था। पूछताछ के आधार पर अवैध रूप से निर्मित शस्त्र / तमन्चो को जनपद मैनपुरी तथा अन्य जनपदो में • विक्रय करने वाले अभियुक्तगणों के विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

घटनास्थल

अभियुक्त अवधेश का मकान वहद ग्राम अधार गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का नाम पता

1. रवि पुत्र शिशुपाल नि0 ग्राम अधार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी।

2. अवधेश पुत्र कन्हैयालाल नि0 ग्राम अधार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी।

3. दीपक उर्फ मनोहर पुत्र अवधेश नि० ग्राम अधार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी।

फरार अभियुक्त 1. जगजीवनराम उर्फ करू पुत्र सुरेन्द्र चन्द्र निवासी अधार थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी

2. राजेश शर्मा पुत्र गेंदा लाल निवासी करपिया थाना बेवर जिला मैनपुरी

3. छोटू पुत्र नामालूम निवासी सरईया थाना भोगाव मैनपुरी अभियुक्तगणों के कब्जे से माल बरामदगी का विवरण

• 12 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर

• 03 अदद अधबने तमंचा नाजायज 315 बोर

• 03 खोका कारतूस 315 बोर

• 03 मिस कारतूस 315 बोर

• लमचा बनाने के समस्त उपकरण (04 रेती, 08छैनी लोहा विभिन्न साइज 01 गोल छैनी, 01 लोहा काटने की आरी, 05लोहा काटने आरी के ब्लेड 02 सुम्मी, 01 हथौडी, 01 हथौड़ा 02 प्लासी, 10 नाल बनाने के पाइप छोटे 02 नाल बनाने के पाइप बड़े 10 ट्रिगर, करीब 500ग्राम कील बडी, 100 ग्राम छोटी कील 200ग्राम स्क्रू ड्राइवर, एक तेल की कुप्पी01 01 पांच फीट का इचीटेप, 04 लोहे की पत्ती कटी हुई बड़ी बनाने के लिये एक दाब लकड़ी में ठुकी हुयी एक आग जलाने के लिए पंखा, 03 बेल्डिंग रोड,, 08 रेगमाल के टुकडे, एक ड्रिल मशीन, 01 ड्रिल मशीन हाथ वाली करीब 01 किलो कोयला 08 बरमा अलग साइज 01 पेचकश 01 तिकोनी रेती, 01 पाइप रिंच, रेगमाल, एक लाल रंग की इस्केच 01 काले रंग का मारकर, 04 लकड़ी के गुटखे, 01 लोहे की रड़ जिस पर रेगमाल लिपटा है, 300 ग्राम छोटी बड़ी रिपट.. एक प्लास, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 मिस कारतूस जिनकी पैदी पर चोट का निशान 315 बोर, 15 लोहे की कटी हुई पत्ती विभिन्न साइज, 02 बतासे की कील 15 छोटी स्प्रिंग !