Friday , May 3 2024

सैनिकों ने गौ माता के लिए जनपद में प्रथम पहल शुरू कि यातायात जागरूकता अभियान चलाया अंकित शुक्ला की नेतृत्व में

जनपद मैनपुरी/रिपोर्ट अमरजीत सिंह                    मो नंबर 7088796465

मैनपुरी। मैनपुरी में यातायात गौ माता के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया 1तारीख को दिन शनिवार को अंडर ऑफिसर अंकित शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न जगह पर अभियान चलाया गया जिससे रोड पर बैठी गौ माता को वाहन चालकों से अपील की रोड पर बैठी गौ माता बेसहारा पशुओं को सड़क से पकड़कर गौशाला तक पहुंचाएं ताकि रोड पर जो घूम रहे बेसहारा गौ माता सुरक्षित रह सकें साथ ही गौशाला संचालक से गाय को अपने यहां रखने की अपील की ताकि गौमाता स्वस्थ रहें साथ ही खेत संचालकों से भी अपील की बेसहारा पशुओं को गौशाला तक पहुंचाने का कार्य करें साथ ही मवेशी भुखमरी या फिर कूड़े में भोजन की तलाश कर रहे हैं खाने के साथ ही पॉलिथीन भी जाती है उसकी वजह से या तो वह बीमार हो जाते हैं या तो उनकी मौत हो जाती है अंकित शुक्ला ने बताया कि गायों की सेवा करने में सबसे बड़ा धर्म हमारे वेद शास्त्रों में बताया गया है हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है पुराणों में धर्म के भी गौ रूप में दर्शाया गया है गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास स्थान होता है भगवान श्रीकृष्ण गाय की सेवा अपने हाथों से करते थे और उनका निवास भी गोलोक बताया गया है इतना ही नहीं गाय के कामधेनु रूप में सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला भी कहा जाता है हिंदू धर्म में गाय के इस महत्व के पीछे कई कारण हैं जिनका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है गो पूजा से मनोवांछित फल की उपलब्धि होती है घर की खुशहाली के लिए घर में गाय का होना शुभ माना जाता है कहा जाता है कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही गाय की सेवा करनी चाहिए उनसे उनका मानसिक विकास तेजी से होता है संतान और धन की उपलब्धि के लिए भी गाय को चारा खिलाना और उसकी सेवा करना बेहतर परिणाम दायक माना जाता है कहा है कि भारतीय संस्कृत में गाय को मां का दर्जा दिया गया है गाय की रक्षा करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है बेसहारा पशु अक्सर सड़क पर आते हैं जाते हैं इससे दुर्घटना होने की आशंका रहती और मार्ग की मार्ग भी बाधित होता है। अभियान चलाने का यही मुख्य उद्देश्य है ।

इस दौरान चेतन मिश्रा, अरुण चौधरी,सत्येंद्र कुमार, राज श्रीवास्तव, आरती मोना,बेबी, शिवानी,रेखा,आदि लोग मौजूद रहे।