Saturday , July 27 2024

प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए रघुराज को वोट दें : आबकारी मंत्री

फ़ोटो- जसवंतनगर में व्यापार संगठन के कार्यक्रम को संबोधित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

जसवंतनगर(इटावा)। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि सपा सरकार ने अपराधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया था । उस समय कानून व्यवस्था ध्वस्त थी, गुंडे माफियाओं का राज था।

उन्होंने मैनपुरी लोक सभा उपचुनाव को लेकर यह बात नगर के रामलीला तिराहा पर उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में कही ।

उन्होंने कहा कि बरसों बाद भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज वापस लौटा है। प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं चल रही है ,उनका लाभ पात्रों को मिल रहा है। जबकि पिछली सपा सरकार में प्रदेश की 24 करोड़ जनता को लाभ नहीं मिलता था। कुछ ही लोगों के लिए उत्थान किया गया था। उस समय प्रदेश में दंगों का माहौल था। 2017 से योगी सरकार आई है ,तभी से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। भाजपा सरकार बनाने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी प्रकार व्यापारी वर्ग मैनपुरी का भी इतिहास बदल दे। उन्होंने लोकसभा मैनपुरी के भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

*वेदव्रत गुप्ता