Friday , May 3 2024

 जसवंत नगर में अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम आज

 

जसवंतनगर(इटावा)। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती समारोह का आयोजन 31 मई को नगर में लक्ष्मी मैरिज होम,हाईवे  कैस्थ  मैं प्रात: 11 बजे आहूत किया गया है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रेम पाल सिंह धनगर होंगे।
      यह जानकारी देते हुए पूर्व प्रधानाचार्य दाऊ दयाल धनगर ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में आल इण्डिया धनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामपाल सिंह धनगर एवं योगेश प्रताप सिंह बघेल को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संरक्षक पूर्व प्रधानाध्यापक राम कृष्ण पाल को बनाया गया है। उन्होंने समस्त स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने की अपील की है।
*वेदव्रत गुप्ता