Saturday , May 4 2024

छोटी बहन रिया कपूर की वेडिंग सेरिमनी में सोनम ने लूटा फैंस का दिल, आप भी देखें ये तस्वीर

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी वेडिंग सेरिमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। रीसेंटली उनकी बहन सोनम कपूर ने कुछ अनदेखे फोटोज शेयर किए हैं।  फोटो में सोनम के साथ उनके पति आनंद आहूजा भी हैं।

सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया की शादी के बाद कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। इस फोटो में सोनम काफी इमोशनल दिख रही हैं। रीसेंटली उन्होंने 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं। फोटो में सोनम काफी इमोनशनल दिख रही हैं।

सोनम कपूर की शादी काफी धूमधाम से हुई थी वहीं रिया ने काफी शादी से शादी की। उनकी शादी में सिर्फ करीबी शामिल हुए थे। रिया के पति करण बूलानी करीब 12 साल से उनके साथ हैं। सोनम ने करण के साथ एक फोटो शेयर करके लिखा है, तुम हमेशा परिवार की तरह ही थे। तुम्हारी दोस्ती मेरे बहनोई के टाइटल से ज्यादा अहम है।