Monday , May 6 2024

इटावा जसवंत नगर के प्रधानों ने महिलाओं को राखी मास्क वितरित किए

सुबोध पाठक
जसवंतनगर/इटावा। सराय भूपत गांव में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रधान ने महिलाओं को जागरूक करते हुए राखियां व मास्क वितरित किए।
प्रधान मीना यादव ने कहा कि सरकार की महिला सशक्तिकरण मुहिम मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सरकार महिला कल्याण योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर रही है। महिलाओं को पंचायत चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं अपना जीवन बेहतर बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान गांव की दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।