Friday , April 26 2024

भाविप मुख्य शाखा ने होल्कर जयंती में लोगो को शीतल पेय पिलाया

फोटो:- होलकर जयंती में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा लगाया गया पेयजल स्टॉल
_____

जसवंतनगर (इटावा)। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा द्वारा बुधवार को बलरई में बीएसटी कॉलेज में आयोजित अहिल्याबाई होलकर जयंती में पधारे हजारों की भीड़ के लिए शीतल पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई।

       यह जानकारी देते हुए भाविप मुख्य शाखा के वरिष्ठ सदस्य डॉ  स्वराज्य प्रकाश श्रीवास्तव बताया है कि बलरई में “धनगर जागृति फाउंडेशन” द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की 498 जयंती आयोजित की गई थी, जिसमे आसपास  जिलों के हजारों लोग पधारे हुए थे।भीषण गर्मी के तहत भारत विकास परिषद शाखा ने यह प्रबंध किया। अध्यक्ष सुरेंद्र धनगर, सचिव अनुभव यादव ,कोषाध्यक्ष सुमति गुप्ता, बटेश्वरी दयाल प्रजापति, अशोक यादव ठेकेदार ,पवन वर्मा ,सौदान सिंह और शैलेंद्र दुबे जैसे मुख्य शाखा के सदस्यों ने योगदान दिया।
_____
*वेदव्रत गुप्ता