Saturday , May 11 2024

मुनि प्रतीक सागर महाराज विहार करते लुधपुरा दिगंबर जैन मंदिर पंहुचे

 फोटो: विहार करते जसवंतनगर के लुधपुरा जैन मंदिर पहुंचते मुनि प्रतीक सागर महाराज
_______
जसवंतनगर(इटाव)। क्रांतिवीर संत मुनि श्री108 प्रतीक सागर जी महाराज का  मंगलवार को नगर में इटावा से आगमन हुआ।
 महाराज जी इटावा से नेशनल हाइवे पर विहार करते महावीर वेयर हाउस पर सोमवार शाम पहुंचे थे, जहां से सुबह 7:00 बजे  उनका  जसवंत नगर के महावीर दिगंबर जैन मंदिर लुधपुरा में मंगल आगमन हुआ।
उनके विहार में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ शरीक हुए और उनकी अगवानी की।
नगर आगमन पर छोटा चौराहा पर राजकुमार जैन ने सपत्नीक वीना जैन के साथ गुरुदेव का पाद प्रक्षालन व मंगल आरती की।
   लुधपुरा मंदिर में पहुँचते ही गुरु देव का जैन धर्मावलंबियों द्वारा प्रक्षालन किया गया।  मंदिर जी के दर्शन कर महाराज जी ने एकत्रित लोगों को प्रवचनों से संबोधित किया।
 उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी धर्म के प्रति ज्यादा आसक्त है और वह धर्म को पूरे जोर-शोर से आगे बढ़ा रहे है।
  उन्होंने धमालंबियो को नैतिक सूत्र बताते कहा कि पैर में मोच ओर छोटी सोच से कभी आगे नही बढ़ा जा सकता है।इसलिए उत्कृष्ट सोच  और सकारात्मकता ही स्वभाव में रखे,निगेटिविटी कभी हावी न होने दे।
     लुधपुरा दिगंबर जैन मंदिर में महाराज जी के प्रवास दौरान  रोजाना प्रातः 8 बजे प्रवचन ,9.15 पर आहार चर्या, दोपहर 3 बजे  कक्षा, शाम 6.30 बजे आंनद यात्रा, गुरु भक्ति. प्रश्न मंच आदि के कार्यक्रम आयोजित हैं।
महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जैन,संजीव जैन,अजय जैन,प्रवीण जैन “पिंटू”,  विनोद जैन”निक्का”,अंजली जैन, रेखा जैन, बल्ले जैन,अक्षत जैन,सतेन्द्र जैन,सत्यप्रकाश जैन ,विवेक जैन,आशीष जैन,अंकित जैन,विनीत जैन,अंकुर जैन,अतुल बजाज,चेतन जैन,एकांष जैन,रोहित जैन,सचिन जैन, मोहित जैनआदि  व्यवस्था संभाल रहे हैं।
*वेदव्रत गुप्ता