Saturday , July 27 2024

फिरोजाबाद किसान नेता ने सिपाही को टक्कर मारी विरोध करने पर की अभद्रता, गिरफ्तार

नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र किसान नेता ने सिपाही को टक्कर मारी। विरोध करने पर अभद्रता की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया।
थाना उत्तर में तैनात सिपाही श्रीपाल की ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहा था।

गल्ला मंडी के समीप किसान नेता सुखबीर ने सिपाही की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। वह भी बाइक पर सवार था।
टक्कर लगते ही सिपाही गिर पड़ा। सिपाही ने टक्कर मारने वाले युवक से का गाड़ी देख कर नहीं चलाते। बताया जाता है इसी बात पर किसान नेता ने सिपाही का गलेवान पकड़ लिया। उसके साथ धक्का-मुक्की कर दी। वारदात को अंजाम दे किसान नेता वहां से भाग गया।
सिपाही के साथ अभद्रता का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने 2 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।