‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ अभिनेत्री डकोटा जॉनसन और कोल्डप्ले गायक क्रिस मार्टिन हाल ही में चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार वजह है दोनों के ब्रेकअप की। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों के बीच आठ सालों का रिश्ता अब खत्म होने जा रहा है। इसकी कुछ वजहें भी सामने आई हैं। जानिए क्या है पूरी खबर।

क्या डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन हुए अलग?
हॉलीवुड स्टार्स डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन को मई महीने और भारत में महाकुंभ के दौरान एक साथ देखा गया था। साल 2017 से एक साथ रहने के बाद अब ये अलग हो रहे हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साल 2024 में सूत्रों ने पीपल को बताया कि दोनों ने सालों पहले सगाई कर ली थी। हालांकि, सगाई की अफवाह 2020 में भी सामने आई थी, लेकिन उस समय वे शादी करने को तैयार नहीं थे।

पहले भी आ चुकी हैं ब्रेकअप की खबरें
पिछले साल अगस्त 2024 में भी इस जोड़े के अलग होने की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन उस समय, जॉनसन के एक प्रतिनिधि ने कथित तौर पर इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वे खुशी से साथ रह रहे हैं। पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, उसी समय एक सूत्र ने कहा, ‘ज़रूर, उनके बीच पहले भी कुछ मुद्दे रहे हैं और उन्होंने ब्रेक भी लिया है, लेकिन अब सब ठीक है। वे दोनों अपने करियर से प्यार करते हैं। वे अपनी क्षमता के अनुसार चीजों को संतुलित कर रहे हैं।’ वहीं बताते चलें कि दोनों ने अपने रिश्तों को बहुत ही प्राइवेट रखा है।

By Editor