Tuesday , September 26 2023


मथुरा दीपावली मेला उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे मथुरा के सभी अधिकारी

दीपावली मेला उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे मथुरा के सभी अधिकार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप दिनांक 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2021 तक शहरी पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूह, स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्प व्यवसायियों के रोजगार प्रोत्साहन में स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा भव्य दीपावली महोत्सव का आयोजन रामलीला मैदान मथुरा में किया जा रहा है।
दीपावली महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा कल दिनांक 28.10.2021 को प्रातः 11 बजे महापौर डा0 मुकेश आर्यबन्धु एवं समस्त पार्षदगणों की उपस्थिति में किया जायेगा।
दिनांक 28.10.2021 को सांय 5ः30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘‘एक शाम ब्रज के नाम‘‘ कार्यक्रमों से की जायेगी, जिसमें गणेश वन्दना, ब्रज वन्दना, रागिनी, राधाकृष्ण फोक डांस, महारास, मयूर नृत्य, दीपदान, चरकूला, दीपनृत्य, झांकी आदि कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे।
दिनांक 29.10.2021 को चित्र-विचित्र जी महाराज द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम किया जायेगा।
दिनांक 30.10.2021 को ख्याति प्राप्त सूफी बैण्ड जुगनी के द्वारा बृहद प्रस्तुति की जायेगी।
मुख्य कार्यक्रमों के अतिरिक्त पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली, गायन एवं वादन, नुक्कड नाटक, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, मेजिक शॉ, कठपुतली शॉ, बहरूपिया ग्रुप व झूले आदि आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में पथ विक्रेताओं हेतु 43 स्टॉल, महिला स्वयं समूह हेतु 07 स्टॉल, फूड कोर्ट हेतु 18 स्टॉल, हैडक्राफ्ट हेतु 46 स्टॉल का प्राविधान किया गया है।
नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी पार्षदगणों एवं नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी से अनुरोध किया गया कि दीपावली महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु मेला स्थल पर स्वयं उपस्थित रहने के साथ-साथ अपने आस-पास के व्यक्तियों को मेले में प्रतिभाग किये जाने हेतु जागरूक करें। नगरवासियों को मिलकर नगर निगम का सहयोग करना चाहिए, नगर निगम इस मेले में आने वाले अपने सभी नगरवासियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।
रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *