Monday , September 25 2023

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, किशनी नगर में पैदल चलकर कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी

अनुरुद्ध दुबे

किशनी/मैनपुरी- योगी सरकार के खिलाफ किशनी विधानसभा में कांग्रेश पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तीन सैकड़ा से अधिक कांग्रेसियों ने पूरे नगर में पैदल चलकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। मंगलवार दोपहर 1 बजे नगर के रामनगर तिराहे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित हुए सबसे पहले कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माला पहनाई और सदर बाजार, प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, बाईपास पैदल चलकर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांगेसी नारे लगा रहे थे। पहले लड़े थे गोरो से, अब लड़ेंगे चोरो से, पेट्रोल, डीजल पर जो मंहगाई रोक न पाई बो सरकार बदलनी है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार बढ़ गया है। आम आदमी का थाना और तहसील पर बिना रुपया के कोई काम नही हो रहा। प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है सरकार डीजल पेट्रोल के दाम हर रोज बढ़ा रही है।पड़ोस के जनपद इटावा और औरैया में बाढ़ के चलते गांव गांव तबाही मची हुई है पर सरकार कोई इंतजाम नही कर पा रही है। आने बाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को बुरी तरह पराजित कर कांग्रेस पर भरोसा करेगी। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिब अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, रैली के प्रभारी अनिल पालीवाल, विकास मिश्रा, विनय मिश्रा, मनोज शाक्य, भइयालाल, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र राणा,दीप चन्द्र भारती, अस्वनी दुबे, सुरजीत शाक्य, शेलेन्द्र, पवन राघवेंद्र, अजित, प्रशान्त, धुर्व, मानवेन्द्र, शेखर, जीतू, सोनू सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे। पैदल मॉर्च को लेकर थाना पुलिस बल भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *