Tuesday , March 28 2023

धमाकेदार जीत के साथ टोक्यो ओलंपिक का पीवी सिंधु ने किया आगाज, सेनिया पोलीकारपोवा को हराया

रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को जीत के साथ टोक्यो ओलंपिक का आगाज किया है। सिंधु, जिन्हें टोक्यो में छठी वरीयता मिली है और जो टोक्यो में भारत की सबसे बड़ी पदक की दावेदालर हैं, ने महिला एकल के ग्रुप-जे के अपने पहले मुकाबले में इजरायल की सेनिया पोलीकारपोवा को हराया।

इस तरह दोनों खिलाड़ी पदक की रेस से बाहर हो गए। वहीं पीवी सिंधु ने जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने इजराइल की केस्नेनिया पोलिकारपोवा को हराया। शुरू में पोलिकारपोवा ने 3-1 की बढ़त लेने ली थी, लेकिन 5-5 से लगातार 12 अंक जीते।

उन्होंने इस ग्रुप मैच को केवल 29 मिनट में 21-7, 21-10 से जीत लिया। बता दें, Tokyo Olympics 2020 के पहले दिन 49 किलो ग्राम वेटलिफ्टिंग में भारत की मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर खाता खोल दिया है। आज भारत को अपने दूसरे मेडल की उम्मीद है।

19 वर्षीय मनु का क्वालीफिकेशन स्कोर जहां 575/600 था, वहीं 24 वर्षीय यशस्विनी ने 574 स्कोर किया।क्वालीफिकेशन राउंड में चीन के रैंक्सिन जियान 587 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहीं। मनु की इस नाकामी के कारण एक और मजबूत पदक की उम्मीद के रूप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *