Friday , June 2 2023

इटावा मे चाकू सहित दो गिरफ्तार

सुवोध पाठक
जसवंतनगर/इटावा। स्थानीय पुलिस ने दो युवकों को नाजायज रूप से एक एक छुरा लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया कि बीती रात पुलिस बल ने 1.30 बजे करीब मुखबिर की सूचना पर नदी के पुल की आगे देसी शराब ठेका के आसपास दो युवकों को नाजायज रूप से एक एक छुरा लेकर घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम पते सोनू रावत पुत्र स्व. श्याम लाल रावत निवासी फक्कड़पुरा, बंटी पुत्र स्व. घसीराम निवासी गुलाबबाड़ी बताए हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *