Friday , June 2 2023

जुआ खेल रहे 7 जुआरी दन्नाहार मैनपुरी पुलिस की गिरफ्त में

पंकज शाक्य
दन्नाहार/मैनपुरी – बुधवार की शाम को थाना दन्नाहार पुलिस ऑपरेशन शिकंजा के तहत क्षेत्र में शांति व्यवथा बनाए रखने के लिए गस्त पर थी। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम मगरिया के पास मूंगफली की फैक्ट्री की दीवाल के पास जुंआ खेला जा रहा है। जिसपर उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। जहां जाकर देखा सात लोग जीत हार की बाजी लगाकर जुंआ खेल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक बाल प्रयोग कर सभी सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की जब तलासी ली गई। तो उनके कब्जे से तास के 52 पत्ते और 4230 रुपए बरामद हुए। पकड़े गए युवकों ने पूंछतांछ में अपने नाम राजाबाबू पुत्र अजयपाल सिंह, सुरेंद्र पुत्र सुनहरीलाल, विवेक कुमार पुत्र शिवराम, श्रीचंद्र पुत्र धनीराम, सुरेंद्र पुत्र रामखिलाडी, ब्रजेश पुत्र अनिल कुमार, सूरज पुत्र उदयवीर सिंह निवासीगण ग्राम नगला मगरिया थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी बताया। पकड़े गए सभी लोगों को आवश्यक लिखापढ़ी के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *