Wednesday , June 7 2023

मैनपुरी  स्व0 राजीब गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया गया

———————-
पंकज शाक्य
किशनी/मैनपुरी- पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीब गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया गया।
     शुक्रवार को भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीब गांधी के 77वें जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया गया। इस दिन तहसील के सभागार में एसडीएम अनूप कुमार ने अपने सभी अधीनस्थों को शपथ दिलाई की वह जाति, धर्म,क्षेत्र, सम्प्रदाय अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारत वासियों की भावनात्मक एकता व सद्भावना के लिए कार्य करेंगे तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे। सभी ने हाथ उठा कर शपथ ली। इस मौके पर तहसीलदार आंनद कुमार, मुकेश अवस्थी, शौकीन सिंह, ध्यानपाल सिंह, आरके गौरव कुमार तथा कई लेखपाल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *