Wednesday , March 22 2023

मतदेय स्थलों की सूचियों के सम्बन्ध में सुझाव या आपत्ति 28 तक कार्यालय कराएं दर्ज

पंकज शाक्य

मैनपुरी- जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद से सम्बन्धित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 107 मैनपुरी, 108 भोगांव, 109 किशनी (अ.जा.), 110 करहल के मतदेय स्थलो की सूचियों का आलेख्य सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत जांच के पश्चात निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर लिया गया है, उपरोक्त विधान सभाओं से सम्बन्धित मतदेय स्थलों की सूचियां आलेख्य के रूप में जनसामान्य के निःशुल्क निरीक्षण हेतु प्रकाशित कर दी गयी है। उन्होने बताया कि मतदेय स्थल की आलेख्य सूचियां सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों के कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में दि. 28.08.2021 तक जनता के लिए निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी, मतदेय स्थल की आलेख्य सूची जनपद की बेवसाइट उंपदचनतपण्दपबण्पद पर भी उपलब्ध है यदि किसी मतदेय स्थलों की सूचियों के आलेख्य के सम्बन्ध में किसी प्रकार के सुझाव या आपत्ति देनी हो तो वह दि. 28.08.2021 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *