Sunday , September 24 2023

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राजस्थान के CM अशोक गहलोत, जानें कैसी है अब तबीयत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रविवार (29 अगस्त) को सवाई मान सिंह अस्पताल से एंजियोप्लास्टी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा एवं गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मोती डूंगरी गणेश मंदिर में प्रार्थना की।

अस्पताल में मौजूद कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बताया कि सभी की दुआ से मुख्यमंत्री स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। इस अवसर पर डॉ शर्मा, वैभव गहलोत, सरकारी मुख्य सचेतक डा महेश जोशी तथा कुछ अन्य विधायक भी मौजूद थे।

सवाई मान सिंह अस्पताल के अधिकारिक बयान के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत की धमनियों में से एक में एक स्टेंट लगाया गया था क्योंकि उसमें 90 प्रतिशत ब्लॉकेज था। डॉक्टरों ने कहा है कि अब उनकी हालत पहले से बहुत बेहतर है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *