Thursday , April 25 2024

मथुरा गायत्री परिवार के सदस्यों ने रालोद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह का किया स्वागत

 

मथुरा से अजय ठाकुर

गोवर्धन – गायत्री परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। सभी लोगों ने फूल माला पहनाकर कुँवर नरेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। गोवर्धन के विशाल सोनी ने गायत्री माता व गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी की प्रतिमा भेंट की। कुँवर नरेंद्र सिंह ने देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि 30 अगस्त को मुरलीधर श्री कृष्ण का 5248 वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। हम लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि मथुरा में हमारा जन्म हुआ है। कृष्ण भक्तों के घरों में और मंदिरों में भगवान कृष्ण की लीलाओं की झांकियां सजाई जा रही हैं। पूरा ब्रज मण्डल कान्हा के रंग में सराबोर है। चारों ओर कृष्ण नाम की गूंज सुनाई दे रही है। मथुरा में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कृष्णोत्सव में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा, वृंदावन के सभी मंदिरों में काफी भीड़ है। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत पूरी चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं लेकिन आस्था के सैलाब में कोई कमी नहीं है। कुंवर नरेंद्र सिंह ने देशवासियों को पार्टी की ओर से बधाई दी। देश से कोरोना मुक्ति की कामना करते हुए कहा कि सभी लोग सुखी रहें, स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों। इस अवसर पर सेवा भारती के नगर अध्यक्ष गोवर्धन कौशल गुप्ता, विशाल सोनी, लक्ष्मण ठाकुर, प्रेम ठाकुर, भान सिंह सहित अन्य सभी लोग मौजूद रहे।