Saturday , April 27 2024

फिरोजाबाद मुख्यमंत्री ने प्रत्येक बेड पर जाकर बीमार बच्चों के हाल-चाल पूछे

 

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सोमवार को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के 100 सैया वार्ड मैं भर्ती बच्चों से उनकी तबीयत के बारे में पूछा। उनके तीमारदारों से भी उपचार को लेकर जानकारी की। बाद में उन्होंने प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा तथा चिकित्सकों से घोषणाओं को लेकर चर्चा की।
मुख्यमंत्री 1:30 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने 100 सैया हॉस्पिटल में बने सभी वार्डों में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। एक-एक बेड पर जाकर उन्होंने बच्चों से तथा उनके परिवारी जनों से स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।


उन्होंने मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा के बारे में भी उनसे पूछताछ की। दवा समय से मिल रही है या नहीं चिकित्सक ठीक प्रकार देख रहे हैं कि नहीं कब से भर्ती हैं उपचार के दौरान कितना फायदा हुआ इस बात की जानकारी की।
उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर एल के गुप्ता से भी जानकारी की। बच्चों को क्या-क्या दवाइयां दी जा रहे हैं इसके बारे में भी पूछताछ की।
उन्होंने बाद में चिकित्सकों से काफी देर तक डेंगू तथा वायरल को लेकर चर्चा की। चिकित्सा सेवाओं को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिए।
चिकित्सकों की कमी को दूर करने की उन्होंने संकेत दिए। उन्होंने कहा दवाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट काके लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी। चिकित्सक अपना सही तरीके से काम करें।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सांसद राज्यसभा सदस्य अनिल जैन विधायक मनीष असीजा, विधायक शिकोहाबाद डॉ मुकेश वर्मा टूंडला विधायक मेयर नूतन राठौर, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा एलके गुप्ता मौजूद रहे।
*इनसेट*
*पार्षद व भाजपा के कई नेताओं को बाहर रोका गया*

फ़िरोज़ाबाद। नगर निगम के कई पार्षद अंदर जाने की जुगत लगा कर रहे। पुरुष प्रशासन ने किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया। यहां तक की पार्टी के भी कई नेताओं को बाहर ही रोक दिया गया।
*इनसेट*
*बीमार मरीजों को ही अंदर जाने दिया गया*
फ़िरोज़ाबाद। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सिर्फ मरीजों तथा तीमारदारों को ही अंदर जाने की इजाजत दी गई। मुख्यमंत्री के रहते हुए भी कई लोग अपने बीमार बच्चों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे।
*इनसेट*
*रात ही रात ट्रामा सेंटर की सड़क सही कराई गई*
फ़िरोज़ाबाद। मुख्यमंत्री के आगमन का पता चलते ही ट्रामा सेंटर वाले रोड को सही कराया गया। गिट्टी डलवा कर रोड को एक साथ किया गया। विजेता हो कुछ दिनों से वहां पानी भरा हुआ था।
*इनसेट*
*पत्रकारों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी*
फ़िरोज़ाबाद। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। उनको 100 सैया अस्पताल की बारी रोक दिया गया।