Saturday , May 11 2024

भगवान राम के अनन्य भक्त श्री रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से इटावा वासियों को श्री राम कथा का रसपान कराने वाले राम कथा आयोजक का किया सम्मान

इटावा।इटावा की पावन धरती पर भगवान राम के अनन्य भक्त श्री रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से इटावा वासियों को श्री राम कथा का रसपान कराने वाले राम कथा आयोजक का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने फूल मालाओं से लादकर प्रतीक से किया सम्मान

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम कथा पंडाल में राम कथा आयोजक रविंद्र तिवारी उर्फ गुड्डू का सम्मान करते हुए कहा कि इटावा की धरती पर इस पुनीत कार्य को करने वाले रविंद्र तिवारी उर्फ गुड्डू का इटावा की जनता की ओर से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल हार्दिक अभिनंदन करता है जो उन्होंने ऐसे पुनीत कार्य का आयोजन कर इटावा वासियों को कृतार्थ किया है।

सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ए के शर्मा प्रदेश मंत्री सर्वेश सिहं चैहान प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चैहान उर्फ संजू भैया जिला उपाध्यक्ष राजवीर पांडे उर्फ राजू जिला महामंत्री सुनीत सिंह चैहान जिला संगठन मंत्री गगन त्रिपाठी नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप महिला नगर अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा नगर मंत्री शिवाा ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।