Sunday , May 19 2024

व्हाइट हाउस के इतिहास में हुई 19वीं मैरिज, Joe Biden की पोती ने रचाई ब्यॉयफ्रेंड संग शादी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन  की पोती नाओमी बाइडन ने  ब्यॉयफ्रेंड पीटर नील के साथ शादी कर ली है।  उनके पति पीटर नील राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जार्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर में जॉब कर रहे हैं।

इस विवाह से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया था। नाओमी के पिता का नाम हंटर बाइडन और मां का कैथलीन बाइडन है। कैथलीन, हंटर बाइडन की पहली पत्नी हैं।

नाओमी की शादी व्हाइट हाउस के इतिहास में 19वीं मैरिज थी। यहां पहली बार 1812 में विवाह समारोह का आयोजन हुआ था। इसके बाद व्हाइट हाउस के 200 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह 19वीं मैरिज है। व्हाइट हाउस में अब तक 18 विवाह हो चुके हैं और यह 19वां था। इसमें रिचर्ड निक्सन की बेटी ट्रिशिया का विवाह 1971 में हुआ था,।

राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन की संचार निदेशक, एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने बताया कि इस विवाह से जुड़ी गतिविधियों पर हुए खर्चा का भुगतान बाइडन परिवार करेगा। व्हाइट हाउस में होने वाली शादियों के लिए शुरु से यही परपंरा रही है। यह कपल उसी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब ये दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।