Friday , April 26 2024

मथुरा व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष के फार्महाउस पर भारतीय उधोग व्यापार मण्डल गोवर्धन कार्यकारिणी की बैठक आहूत की

अजय ठाकुर

गोवर्धन – शुक्रवार शाम गोवर्धन में डीग रोड स्थित नगर अध्यक्ष गौतम खण्डेलवाल (हिंदुस्तानी) के फार्महाउस पर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी की बैठक का आयोजिन किया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय उधोग व्यापार मंडल के संरक्षक श्री ओम प्रकाश जतीपुरा वालों ने की। बैठक में व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखने हुए रासविहारी आचार्य जी ने अपने विचार रखे और कुछ तर्क भी दिये जो विचार करने योग्य थे।
जिला महामंत्री संजू लाला जी ने अपने विचार रखे और उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित लोग रविकान्त गर्ग जी के बारे में अनर्गल बातें कर व्यापारी कल्याण बोर्ड के भंग करने की सिफारिश करने की बात कर रहे हैं। वह मथुरा एवं प्रदेश के व्यापारियों मैं भ्रम फैलाकर निजी स्वार्थ हासिल करना चाहते हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इसकी घोर निंदा करता है। श्री रविकांत गर्ग जी व्यापारियों के सर्वमान्य नेता है एवं लाखों व्यापारियों के सम्मान के प्रतीक हैं, उनका अपमान व्यापारियों का अपमान है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उसका पुरजोर विरोध करता है।
नगर अध्यक्ष गौतम खण्डेलवाल (हिंदुस्तानी) ने कहा कि व्यापारी के हित में जो सर्वश्रेष्ठ होगा वही किया जायेगा और जिस कार्य को कोई नही कर सकता हम और हमारी टीम उसे कराने का भरसक प्रयास करेगी। गोवर्धन की जनता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल पर अपना भरोसा जता रही है और उस भरोसे को तोड़ा नहीं जायेगा। महामन्त्री सुनील पाठक ने कहा कि हम और हमारी पूरी टीम आदर्णीय रविकान्त गर्ग जी के नेतृत्व में और गोवर्धन के व्यापारियों को साथ लेकर व्यापारी हित को सर्वोपरि रखने का पूरा प्रयास करेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत खण्डेलवाल और जिला मंत्री लक्ष्मण ठाकुर ने व्यापारियों को हर संम्भव सहयोग देने की बात की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोला शर्मा ने कहा कि सदा सर्वदा से सच्चे व्यापारियों के नेता रहे हैं और हैं लेकिन जो लोग रविकान्त जी का बिरोध कर रहे हैं वो कभी व्यापारियों के हितैषी नही हो सकते।
आज की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे आदर्णीय ओम प्रकाश जी ने कहा कि आज की मीटिंग पूर्णतया सफल रही, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, व्यापारी हित में इसी तरह से कार्य करते रहिए। सभी ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिंदाबाद, रविकान्त गर्ग जिंदाबाद के नारे लगाए।
बैठक में महामन्त्री ठाकुर होशियार सिंह, उपाध्यक्ष रामबाबू ठाकुर, उपाध्यक्ष डॉक्टर मुकेश सैनी, वरिष्ठ उपाधयक्ष केशव मुखिया, ईश्वर दयाल, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला मंत्री राजकुमार मामा, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम सिंघल, युवा नगर अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, मंत्री अजय लवानियां, पदम् सिंह, नगर मंत्री गोपेश सोनी, महेश, अजय सिंह
पप्पू पटेल, पुष्पेंद्र कौशिक हेमन्त, राजन, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।